रुचिका मामले में कार्रवाई से चिदंबरम नाखुश
उन्होंने कहा कि रुचिका के परिजनों ने बुधवार को उनसे मुलाकात की थी। रुचिका के परिजनों ने उन्हें बताया कि वे इस मामले में दोषी हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस. पी. एस. राठौर के खिलाफ रुचिका को आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे। चिदंबरम ने कहा कि रुचिका के परिजनों द्वारा इस प्राथमिकी की प्रति उनके पास आने के बाद वह इस मामले पर अपनी आगे की प्रतिक्रिया देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications