स्कूलों को अल्प-अवधि तक बंद रखने से बढ़ सकता है फ्लू का संक्रमण

'युनीवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग' के शोधकर्ताओं ने कम्प्युटर गणनाओं के आधार पर निष्कर्ष दिया है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्कूलों को कम से कम आठ सप्ताह तक बंद रखना जरूरी हो सकता है।

एच1एन1 फ्लू की महामारी को रोकने की संभव रणनीति में स्कूलों को बंद रखने पर चर्चा होती रही है।

अमेरिका और दुनियाभर में कई अन्य जगहों पर वर्ष 2009 में अलग-अलग समय में हजारों स्कूल बंद रहे हैं। वायरस के तेजी से संक्रमण के डर से स्कूलों को बंद रखा गया था।

विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ब्रूस ली का कहना है, "यद्यपि स्कूलों को बंद रखने को स्वाइन फ्लू का संक्रमण रोकने के एक कारगर उपाय के रूप में देखा जा रहा है, हमने पाया है कि यह तभी कारगर हो सकता है जब स्कूलों को आठ सप्ताह के लिए बंद रखा जाए।"

अध्ययन में पाया गया है कि अल्प-अवधि तक स्कूलों को बंद रखने से संक्रमण की दर बढ़ सकती है क्योंकि छात्र उस वक्त स्कूल आना शुरू कर देते हैं जब उनके माध्यम से संक्रमण सबसे अधिक फैल सकता है।

'पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट एंड प्रैक्टिस' पत्रिका में इस अध्ययन के परिणाम प्रकाशित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+