अफगानिस्तान में 8 अमेरिकी और 5 कनाडाई मारे गए (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान कैली ने बताया कि पाकिस्तानी सीमा के निकट खोस्त प्रांत में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर हमला किया गया।
'वाशिंगटन पोस्ट' की एक खबर में कहा गया है कि इस हमले में कम से कम आठ लोग घायल हुए। इस खबर के अनुसार हताहतों में ज्यादातर केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के कर्मचारी और मुखबिर थे। काबुल से मिली खबरों में कहा गया है कि यह एक आत्मघाती हमला था।
फ्लोरिडा में अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए लोग सैनिक नहीं थे। अमेरिका इस हमले के संदर्भ में ज्यादा कुछ नहीं बोल रहा है।
उधर, बुधवार को ही कंधार प्रांत में हुए एक हमले में कनाडा के चार सैनिकों और एक पत्रकार की मौत हो गई। कनाडा के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि हमले में चार सैनिक और एक नागरिक घायल भी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications