जीएम की पूर्व वित्तीय कंपनी में सरकार की रणनीतिक हिस्सेदारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वित्त विभाग ने जीएमएसी को दिवालिया होने से बचाने के लिए दिसम्बर 2008 में 12.5 अरब डॉलर का कर्ज दिया था और 35 फीसदी शेयर हासिल किए थे। वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान कारों की बिक्री में आई गिरावट से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली कंपनियों में से जीएमएसी एक थी।
जीएमएसी निजी निवेशकों से धन जुटाने और ग्राहकों के कर्जो को फिर शुरू करने के लिए संघर्ष कर रही है। वित्त विभाग के अनुसार नया कर्ज 5.6 अरब डॉलर से कम होगा और उसके सामने मई तक धन की कमी बनी रह सकती है।
वित्त विभाग ने कहा कि इस वर्ष के आरंभ में जीएम और क्रिसलर के दिवालिया होने का जीएमएसी पर असर अनुमान से कम हुआ है।
वित्त विभाग के अनुसार नई हिस्सेदारी से राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन को जीएमएसी के बोर्ड में दो नए निदेशक नियुक्त करने का अधिकार मिल जाएगा। इससे कंपनी के नौ निदेशकों में सरकारी निदेशकों की संख्या चार हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications