जाफना से दशकों बाद हटाया जा रहा है कर्फ्यू
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेना के प्रवक्ता उदय नानायक्कारा ने संवाददाताओं को बताया, "क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति में सुधार को देखते हुए जाफना से स्थायी तौर पर कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया है।"
तमिल विद्रोही संगठन लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम-लिट्टे की गतिविधियों की वजह से यहां दशकों पहले कर्फ्यू लगाया गया था। रक्षा अधिकारियों के अनुसार मई में तमिल विद्रोहियों के साथ संघर्ष समाप्त होने के बाद से यहां के हालात में सुधार हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications