इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
जकार्ता, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्वी पापुआ प्रांत में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.6 मापी गई।
समाचार सिन्हुआ के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार 13.26 बजे महसूस किए गए। मौसम एवं भूभौतिक एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र पापुआ में बाएक से 166 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में सतह से 23 किलोमीटर की गहराई पर था।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications