नक्सलियों ने 2 माकपा समर्थकों की हत्या की
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हथियाबंद नक्सलियों के एक समूह ने बुधवार रात आनंद सिंह और कोनाराम सिंह का शिमुलपाल गांव स्थित उनके घर से अपहरण कर लिया और वे उन्हें करीब एक किलोमीटर तक जमीन पर खींचते हुए ले गए।
यहां के पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, "आज (गुरुवार) सुबह उनकी गोलियों से छलनी शव मिले।" पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने वाले दोनों व्यक्ति एक नक्सल विरोधी मंच के सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications