तापमान में मामूली वृद्धि से ठंड से राहत
भुवनेश्वर, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के विभिन्न भागों में गुरुवार को तापमान में मामूली वृद्धि होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
पिछले सप्ताह भर से कोरापुट, संबलपुर और सुंदरगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को कोरापुट, संबलपुर, और सुंदरगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.1 डिग्री सेल्सियस, 11.9 डिग्री सेल्सियस और 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस, कटक का 16 डिग्री सेल्सियस और पुरी का 19.4 डिग्री तथा गोपालपुर का 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के निदेशक एस.सी.साहू ने आईएएनएस को बताया, " नमी बढ़ने और बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications