बिहार में तेल डिपो में आग लगी
पुलिस के अनुसार कटिहार के नगर थाना क्षेत्र में स्थित भारत पेट्रोलियम कंपनी के एक डिपो में आग लग गई। इस घटना में डिपो के समीप खड़ी एक टैंकर जल कर पूरी तरह राख हो गई।
कटिहार के पुलिस अधीक्षक ज़े पी़ सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना कैसे हुई इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में 20 से 25 लाख रुपये की संपत्ति जलने की आशंक व्यक्त की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications