छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत
रायपुर, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि स्वाइन फ्लू से राज्य में पहली मौत अगस्त में हुई थी।
रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शासकीय चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल में एच1एन1 वायरस के संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी टी. के.अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया कि 32 वर्षीय वरखा बजाज की मौत अस्पताल में मंगलवार को हुई थी। परन्तु उनके स्वाइन फ्लू नमूने की जांच की रिपोर्ट हमें दिल्ली से गुरुवार तड़के ही मिल पाई। हालांकि नमूने को जांच के लिए करीब 10 दिन पहले ही दिल्ली भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 41 व्यक्ति स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं, इनका इलाज रायपुर में चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications