चेनी ने की ओबामा की आलोचना, व्हाइट हाउस ने किया पलटवार

वाशिंगटन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में 25 दिसम्बर को एमस्टरडम से डेट्रॉयट जाने वाले विमान को उड़ाने की साजिश के संदर्भ में राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना करने वाले पूर्व उप राष्ट्रपति डिक चेनी पर व्हाइट हाउस ने पलटवार किया है।

व्हाइट हाउस के संचार निदेशक डैन पेफर ने बुधवार को व्हाइट हाउस के आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा, "ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व उपराष्ट्रपति चेनी और दूसरे लोग हमलावरों की निंदा करने की बजाय प्रशासन की आलोचना करने पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने देश को और सुरक्षित बनाने के लिए समाधान निकालने और मिलकर काम करने की जगह कई लोग दोषारोपण और राजनीति करने में लगे हैं।"

व्हाइट हाउस की ओर से यह प्रतिक्रिया चेनी के बयान के कुछ घंटों बाद ही आ गई। विमान हमले की साजिश का हवाला देते हुए चेनी ने ओबामा के कदम को अपर्याप्त बताया था।

हमले की साजिश विफल होने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में चेनी ने ओबामा के कई कदमों पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "ओबामा सोचते हैं कि अगर आतंकवादियों को अमेरिकियों के अधिकार देंगे तो हम लोग युद्ध में नहीं होंगे।"

चेनी ने कहा, "ऐसा लगता है कि ओबामा यह सोचते हैं कि 9/11 के मास्टरमाइंड को न्यूयार्क लाएंगे और उन्हें वकील मुहैया कराकर लोक अदालत में मुकदमा चलाएंगे। वह यह भी सोचते प्रतीत होते हैं कि गुआंटोनामो बंद कर अल कायदा के खूंखार आतंकवादियों को मुक्त कर देंगे तो हम युद्ध का सामना नहीं करेंगे।"

अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा, "ओबामा यह क्यों नहीं स्वीकार करते कि हम लोग युद्ध का सामना कर रहे हैं। यह दुनिया की राय से मेल नहीं खाता। यह उनके उस लक्ष्य के साथ भी फिट नहीं बैठता जिसमें उन्होंने सामाजिक बदलाव की बात कही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+