कनाडा ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों को सचेत किया
विदेश मामलों के विभाग ने नागरिकों से भारत यात्रा के दौरान हमेशा सावधानी बरतने के लिए कहा है। विभाग का कहना है, "आंध्र प्रदेश में दिसम्बर की शुरुआत से ही विरोध प्रदर्शन और हड़तालें हो रही हैं। इनमें से उस्मानिया विश्वविद्यालय के आस-पास हुए कई विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे।"
"कनाडा के नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह बहुत सावधानी बरतें, भीड़ और प्रदर्शन वाली जगहों पर जाने से बचें और स्थानीय अधिकारियों की सलाहें मानें।"
पूर्व में हुए आतंकवादी हमलों को देखते हुए कनाडावासियों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी सावधान रहने का निर्देश दिया जाता है।
विभाग के अधिकारियों ने जयपुर, अहमदाबाद, नई दिल्ली और 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का हवाला देते हुए कहा है कि आतंकवादी हमलों का पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है लेकिन पूरे भारत में आतंकवाद का खतरा बहुत ज्यादा है।
भारत यात्रा पर पहुंचने वाले ज्यादातर कनाडावासी भारतीय मूल के होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications