खाद्यान्न मुद्रास्फीति बढ़कर 19.83 फीसदी हुई
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान प्राथमिक वस्तुओं की वार्षिक मुद्रास्फीति दर बढ़कर 15.49 फीसदी हो गई जबकि इससे पूर्व के सप्ताह के दौरान यह 14.66 फीसदी थी। इस दौरान ईंधन मुद्रास्फीति 3.95 फीसदी से बढ़कर 4.45 फीसदी हो गई।
पिछले 52 सप्ताह की अवधि में विभिन्न वस्तुओं की कीमतों में आई तेजी निम्न है-
आलू : 132.74 फीसदी
सब्जी : 46.70 फीसदी
दाल : 41.69 फीसदी
प्याज : 40.75 फीसदी
दूध : 13.61 फीसदी
गेंहू : 12.66 फीसदी
अनाज : 13.81 फीसदी
चावल : 12.95 फीसदी
फल : 10.35 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications