दूषित शर्बत पीने से 255 बीमार
सनावद कस्बे में शर्बत का वितरण किया गया। इसे पीते ही लोगों को उल्टियां होने लगीं। बच्चों, महिलाओं और बुजुगरें को तुरंत समीप के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) ए. पी. एस चौहान ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि आशंका है कि शर्बत में प्रयुक्त पदार्थ में कुछ गड़बड़ी रही होगी और इसी वजह से लोग बीमार होने लगे। चौहान के अनुसार अस्पताल में कुल 255 लोगों को उपचार के लिए लाया गया था, तबीयत में सुधार होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications