ओबामा से ज्यादा लोकप्रिय हैं मिशेल और हिलेरी!
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भले ही अपने साल से सबसे ज्यादा पसंदीदा शख्स हों, लेकिन लोकप्रियता के मामले में उनकी पत्नी मिशेल ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने उन्हें पछाड़ दिया है।
बुधवार को जारी हुए गेलअप सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार ओबामा देश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शख्स हैं। करीब 30 फीसदी मत उनकी झोली में गए हैं। पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश चार फीसदी मत लेकर दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला तीन फीसदी मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
सीएनएन/ओपिनियन रिसर्च कारपोरेशन सर्वे ने संकेत दिया है कि लोकप्रियता के मामले में ओबामा सर्वेक्षण में मिशेल और हिलेरी से पिछड़ रहे हैं। सर्वेक्षण में शामिल किए गए 48 प्रतिशत लोग ओबामा को हितैशी मानते हैं लेकिन ओबामा इस रेटिंग में अपनी पत्नी से 10 अंक और हिलेरी से छह अंक पीछे हैं।
सर्वेक्षण के मुताबिक 68 प्रतिशत लोग प्रथम महिला के प्रति सकरात्मक विचार रखती है जबकि 19 प्रतिशत की राय इससे उलट है। इसी तरह 64 प्रतिशत लोगों की राय हिलेरी के प्रति सकारात्मक है।
सर्वेक्षण के अनुसार 10 में से करीब नौ डेमोक्रेट्स राष्ट्रपति के बारे में सकारात्मक राय रखते हैं। ओबामा की रेटिंग में अप्रैल के मुकाबले 11 प्रतिशत और अगस्त के मुकाबले छह प्रतिशत की कमी आई है।
हिलेरी को 16 प्रतिशत लोग अमेरिका की सबसे पसंदीदा महिला महिला मानते हैं जबकि 15 प्रतिशत लोगों की राय में अलास्का की पूर्व गवर्नर सारा पेलिन अमेरिका की सबसे पसंदीदा महिला है। टॉक-शो मेजबान ओपराह विनफ्रे और मिशेल तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं।
हिलेरी 1993 के बाद से 14 बार सबसे पसंदीदा महिला नामित हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications