धूम्रपान छोड़ा, तो 10 प्रतिशत सैलरी बढ़ेगी

बेंगलुरू मिरर में प्रकाशित खबर के मुताबिक यह तरीका बेंगलुरू की कंपनी फोकस इंजीनियरिंग सर्विसेस ने निकाला है। खबर में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रमेश के हवाले से लिखा गया है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए यह नियम लागू किया है।
खास बात यह है कि कंपनी के सीईओ रमेश खुद भी पिछले 25 साल से धूम्रपान करते रहे थे। उन्होंने जब यह आदत छोड़ी तो उन्हें महसूस हुआ कि उनके कर्मचारी भी स्वस्थ्य जीवन यापन करें। इसी सोच के साथ उन्होंने कंपनी में यह फरमान जारी कर दिया।
कंपनी के सीईओ के मुताबिक उनकी कंपनी में करीब 50 प्रतिशत कर्मचारी धूम्रपान करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके सैलरी बढ़ाने के नए तरीके से अधिकांश कर्मचारी धूम्रपान की आदत छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि मूल वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि को देखते हुए कई लोग धूम्रपान छोड़ने के लिए आसानी से तैयार हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications