कर्नाटकः बोपैया बने विधानसभा अध्यक्ष

निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस और जद (एस) के सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और हंगामा करने लगे। वे कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार विष्णुवर्धन के निधन के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने की मांग कर रहे थे।
विष्णुवर्धन का बुधवार तड़के मैसूर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शोर-गुल के बीच बोपैया को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विपक्षी दलों ने कांग्रेस के टी. बी. जयचंद्रा को बोपैया के खिलाफ चुनाव में उतारा था। जगदीश शेट्टार के नवंबर में मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में शामिल होने से यह पद रिक्त हुआ था।
बोपैया ने विधानसभा अध्यक्ष बनते ही पहला काम यह किया कि सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। तय कार्यक्रम के मुताबिक इस 10 दिवसीय सत्र की समाप्ति एक दिन बाद होनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications