एम्स 40 मेडिकल कालेजों को दवाओं की प्रतिक्रिया पर शिक्षित करेगा
एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि 2010 में शुरू होने वाली इस योजना के तहत प्रारंभिक तौर पर 40 मेडिकल कालेजों को चुना गया है। वर्ष 2012 तक देश के सभी मेडिकल कालेजों को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय की यह योजना उस पहल का हिस्सा है जिसके तहत दवाओं की विपरीत प्रतिक्रिया से मरीजों को बचाना है।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को भी इस योजना में जोड़ने का प्रस्ताव है जिससे दवा प्रतिक्रिया का आंकड़ा प्राथमिक और द्वितीयक स्वास्थ्य केंद्रों से भी हासिल हो सके और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications