अमेरिकी, यमन ने अलकायदा की गतिविधियों की समीक्षा की
समाचार चैनल सीएनएन ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक जवाबी हमले का आदेश देने की स्थिति में व्हाइट हाउस इस विकल्प को तैयार कर रहा है। यह देखने का प्रयास किया जा रहा है कि इन ठिकानों का सीधा संबंध विमान कांड और उसके षड्यंत्र से है या नहीं।
एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका की विशेष सेनाएं और खुफिया एजेंसियां यमन के सहयोगियों के साथ यमन में अलकायदा के संभावित ठिकानों की पहचान कर रही हैं।
यमन में पूर्व में हुए हवाई हमलों के बारे में अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन चैनल के अनुसार अधिकारी निजी तौर पर यह कह रहे हैं कि यमन की सेना अकेले ऐसे हमले नहीं कर सकती।
दोनों देशों के बीच हुए समझौते के अनुसार अमेरिका और यमन मिलकर काम करेंगे लेकिन अमेरिका उपलब्ध कराए गए हथियारों और खुफिया सूचनाओं के बारे में सार्वजनिक रूप से चुप रहेगा।
समझौते के अनुसार अमेरिका यमन सरकार की सहमति से क्रूज मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और चालक रहित विमानों (ड्रॉन) से हमले कर सकता है।
अमेरिका को विश्वास है कि यमन में अलकायदा के कुछ महत्वपूर्ण नेताओं के साथ ही सैकड़ों आतंकवादी सक्रिय हैं। वहां कुछ आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर भी चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications