मानवता विकास अवार्ड के लिए मेधा पाटकर सहित दस लोगों का चयन
आई.आई.पी.एम. बेल्जियम व बकिंघम यूनिवर्सिटी के सहयोग से शुरू किया गया मानवता विकास अवार्ड इस वर्ष 10 हस्तियों को दिया जाएगा। ये पुरस्कार पांच-पांच लाख रुपए के है। आई.आई.पी.एम. के ग्लोबल डायरेक्टर डा. मलय चौधरी ने बताया कि दो श्रेणियों में 5-5 लोगों को यह अवार्ड पश्चिम बंगाल के नए साल 14-15 अप्रैल 2010 को प्रदान किए जाएंगे। अवार्ड के लिए पहली श्रेणी में चयनित व्यक्तियों के नाम हैं- ममता बनर्जी, डॉ. कौशिक बसु, डा. अशोक संजय गुहा, प्रो. अरिंदम चौधरी व मोहम्मद युनुस।
दूसरी श्रेणी में इस वर्ष पांच ऐसी हस्तियों का चयन किया गया है, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की बहाली में अहम भूमिका निभाई। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, लेखिका महाश्वेता देवी, चित्रकार शुभ प्रसन्ना भट्टाचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता सुनंदा सान्याल तथा प्रदीप बोस सम्मिलित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications