शिबू सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
रांची, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के नेता शिबू सोरेन ने बुधवार को झारखण्ड के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि झामुमो प्रमुख पहले मोराबदी ग्राउंड में अपराह्न दो बजे शपथ लेने वाले थे लेकिन ज्योतिषियों के परामर्श पर शपथग्रहण समारोह का समय बदलकर सुबह 10.30 बजे कर दिया गया।
झामुमो को झारखण्ड में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने समर्थन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications