एमपी के विधायक दे रहे हैं 10वीं की परीक्षा

Madhya Pradesh Map
भोपाल। कहा जाता है कि सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। इस कहावत को मध्य प्रदेश के पंधाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक अतर भाई बास्कले बखूबी चरित्रार्थ कर रहे हैं। वह 35 वर्ष की उम्र में इन दिनों 10 वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं।

अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखने वाले बास्कले को हालात ने पढ़ाई जारी रखने से रोक दिया था। हालात बदले, वे निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे और उन्हें लगा कि पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। उनका मानना है कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है।

मुक्‍त विद्यालयी शिक्षा के तहत फॉर्म भरा

बास्कले ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने उम्र की झिझक को किनारे कर पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया और मुक्त विद्यालयी शिक्षा के तहत 10वीं परीक्षा का फार्म भर दिया। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि पढ़ाई में उम्र बाधक नहीं होती और न ही पढ़ाई पर उसका असर पड़ता है। पढ़ाई विकास एवं तरक्की के लिए आवश्यक है।

मुक्त विद्यालयी परीक्षा की खूबियां बताते हुए बास्कले कहते हैं कि यह ऐसी परीक्षा है जिसके लिए न तो कोई उम्र का बंधन है और न ही कोई अन्य बाधा है इसलिए सभी को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य को स्वर्णिम प्रदेश बनाना चाहते हैं, इसके लिए शिक्षा जरूरी है, इसलिए सभी लोग पढ़ाई करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+