कृष्णा ने थरूर को वीजा नीति पर समझाईश दी (लीड-1)

सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर नए वीजा नियमों को लेकर टिप्पणी करने वाले थरूर ने अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए बुधवार को विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कृष्णा ने थरूर से यह बात कही।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चार नवंबर को नया वीजा नियम लागू किए थे, जिनमें दीर्घावधि पर्यटन वीजा पर भारत आने वाले विदेशियों के लिए यात्रा की अवधि के बीच दो माह का अंतर अनिवार्य कर दिया गया था।

कृष्णा ने कहा, "व्यापक नीतिगत फैसले विदेश मंत्रालय के प्रभारी मंत्री तय करते हैं और हर किसी को उस पर चलना होता है।"

कृष्णा ने कहा कि हालांकि किसी मुद्दे पर अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं लेकिन उन्हें सुलझाने की एक प्रक्रिया भी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह आश्वस्त हैं कि उनके कनिष्ठ मंत्री इस बात को समझेंगे।

कृष्णा ने कहा, "जब भी कोई नीति लागू होती है, तो उस पर प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। मोटे तौर पर नीति तैयार कर ली गई है और इस मामले में जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा।"

इस बीच सरकार ने संकेत दिया है कि वह वीजा संबंधी नए दिशानिर्देशों की छह माह के भीतर समीक्षा करेगी।

ट्विटर पर नए वीजा नियमों के खिलाफ अपनी राय व्यक्त करने की वजह से थरूर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अमेरिका में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादियों के वैध दीर्घावधि वीजा पर भारत आने की बात उजागर होने के बाद ये नए नियम लागू किए गए थे।

कृष्णा ने सोमवार को थरूर द्वारा सरकार के साथ अपने मतभेदों को सार्वजनिक करने पर ऐतराज व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था, "अगर कोई मतभेद हैं तो उन्हें दोनों मंत्रालयों की चारदीवारी के भीतर सुलझाया जा सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+