मध्य प्रदेश में मंत्री की कार से टक्कर में 2 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के रानीपरा तिगैला पर खटीक की सफारी कार और एक मोटरसाइकिल के बीच बुधवार की शाम को टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। कार में सवार राज्यमंत्री खटीक को कोई चोट नहीं आई है।
टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पांडे ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications