बेरोजगार युवकों के लिए पहली युवा एक्सप्रेस शुरू
रेलमंत्री द्वारा रेल बजट (2009-10) में किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए मुख्य रूप से बेरोजगारों को ध्यान में रखकर युवा रेलगाड़ी चलाई गई है। रेल बजट में रेल मंत्री की घोषणा के अनुरूप युवा रेलगाड़ियां मुख्य रूप से बेरोजगार युवकों के लिए चलाई जाएंगी।
इस रेलगाड़ी में युवा यात्रियों से 1500 किलोमीटर तक के लिए 299 रुपये ओर 1500 से 2500 किलोमीटर की दूरी के लिए 399 रूपये का टिकट लगेगा। युवा और अन्य यात्रियों से न्यूनतम 100 किलोमीटर का शुल्क लिया जाएगा। पांच वर्ष से अधिक और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आधा किराया देना होगा।
गौरतलब है कि युवा रेलगाड़ियों का यह किराया 15 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के बेरोजगार व्यक्तियों पर लागू होगा, जिन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून के तहत जारी प्रमाण पत्र और सरकारी रोजगार कार्यालयों से जारी वैध पंजीकरण कार्ड प्रस्तुत करने पर ही टिकट जारी किया जाएगा। फिलहाल युवा श्रेणी में कुल कोचों की 60 फीसदी संख्या निर्धारित की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications