आंध्र प्रदेश में फिर से संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं नक्सली : पुलिस प्रमुख
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर.आर. गिरीश कुमार ने हैदराबाद में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस नक्सलियों के प्रयासों पर कड़ी नजर रख रही है।
उन्होंने कहा, "आंध्र में नक्सली दोबारा बड़े पैमाने पर संगठित होने का प्रयास कर रहे रहे हैं। नक्सलियों की किसी भी तरह की कोशिश को सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम कर दिया जाएगा।"
राज्य में नक्सलियों की गतिविधियों के बारे में डीजीपी ने कहा कि पुलिस पड़ोसी राज्यों में हो रही घटनाओं को देखते हुए सतर्क हो गई है।
पुलिस महानिदेशक ने दावा किया कि नक्सलियों के बारे ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि उनका संगठन करीमनगर, अदीलाबाद और वारंगल जिलों में दोबारा संगठित होने का प्रयास कर रहा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में नक्सली हमलों के दौरान एक भी पुलिसकर्मी की मौत नहीं हुई है जबकि पिछले साल 34 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इसी तरह पिछले साल जहां 45 लोग नक्सली हमलों का शिकार हुए थे, वहीं इस वर्ष केवल 15 लोगों की मौत हुई है।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस वर्ष 13 नक्सली मारे गए जबकि 326 गिरफ्तार किए गए। इस वर्ष 91 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications