जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं से मौत
जम्मू एवं कश्मीर की ट्रैफिक पुलिस के सांख्यिकी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2009 के दौरान कुल 1,031 लोगों की मौत हुई जबकि 7,562 लोग घायल हो गए।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल आंतकवाद की घटनाओं में 85 नागरिकों की मौत हुई और 235 लोग घायल हुए। वर्ष 2008 की तुलना में इस साल दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है।
जम्मू एवं कश्मीर यातायात व्यवस्था के महानिरीक्षक (आईजी)मोहम्मद अमीन शाह ने कहा, "दुर्घटनाएं चालकों की लापरवाही, खराब सड़क, पहाड़ी इलाका, क्षमता से अधिक लदान और मौसम की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। इसके अलावा सड़कों का रख रखाव भी इसके लिए जिम्मेदार है। "
उन्होंने बताया कि बढ़ती गाड़ियों की संख्या के अनुसार यहां की सड़कें अपर्याप्त हैं। जम्मू एवं कश्मीर देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां यातायात सिग्नल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications