मध्य प्रदेश में अब फरवरी में होगी वन्य प्राणियों की गणना
मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) शिवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, " राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देशानुसार चार वषरें में होने वाली वन्य प्राणी गणना का कार्य वर्ष 2009-2010 में प्रारंभ किया गया है। इसके तहत प्रदेश के स्पीयर हेड टीम के सदस्यों को अक्टूबर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व राजस्थान में प्रशिक्षण दिया गया था।"
राजस्थान से प्रशिक्षण हासिल करने वालों ने बाद में वन विभाग के अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। प्रदेश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 से 23 जनवरी तक वन्य प्राणी गणना से संबंधित वास्तविक आंकड़े संकलित किए जाने थे।
श्रीवास्तव के मुताबिक पंचायत चुनाव होने के कारण गणना के कार्यक्रम में कुछ फेरबदल किया गया है। अब गणना 10 से 16 फरवरी के बीच की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications