फ्रांस में कार्बन टैक्स लागू नहीं होगा
यह टैक्स एक जनवरी से लागू होना था। यह टैक्स राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की जलवायु पहल का केंद्र बिंदू था। टैक्स की अस्वीकृति सरकार के लिए एक झटके की तरह है।
परिषद ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि जलवायु परिवर्तन और कर असामान्यताओं को दूर करने के मकसद से कार्बन टैक्स कानून में रियायतें दी गई थी।
फ्रांसिसी रेडियो के मुताबिक प्रधानमंत्री फ्रेंकोइस फीलॉन ने घोषणा की है कि एक संशोधित कानून 20 जनवरी से लागू किया जाएगा।
परिषद ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि औद्योगिक उपक्रमों से निकलने वाले कार्बन को छूट दी गई है। इस कानून में किसानों और अन्य को भी राहत दी गई है।
कानून में ग्रामीणों, छोटे वाहनों और गरीब परिवार को नुकसान पहुंचाने वालों की आलोचना की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications