कश्मीर में सीआरपीएफ टुकड़ी पर हमला, 3 जवान शहीद (लीड-1)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि सोपोर शहर के वारपुरा इलाके में सीआरपीएफ के गस्ती दल पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए।
अधिकारी ने कहा कि दो जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गए जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटनास्थल पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को रवाना किया गया है।
अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications