शिबू सोरेन ने रघुबर दास और सुदेश महतो को उपमुख्यमंत्री बनाया

कैबिनेट सचिव आदित्य स्वरूप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कैबिनेट की बैठक में दास और महतो को उपमुख्यमंत्री का दर्जा देने के लिए राज्यपाल से आग्रह करने का फैसला किया गया।"

इससे पहले, सोरेन ने राज्य के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ दास और महतो ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल के. शंकरनारायणनने तीनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि झामुमो ने भाजपा और आसजू के समर्थन से राज्य में नई सरकार बनाई है। सोरेन को आठ जनवरी तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+