प्रोत्साहन पैकेज जारी रहेंगे : प्रणब
मुखर्जी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "प्रोत्साहन पैकेजों से अब पीछे हटना सरकार के लिए सही फैसला नहीं होगा क्योंकि यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था ध्वस्त हुई तो इससे मंदी बढ़ेगी। मैं ऐसा कहकर कोई इशारा नहीं कर रहा हूं।"
जापानी प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा से हुई अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने भी संतुलित आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय घाटे पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा कि राजकोषीय घाटा कम करने और कर्ज से बचने के लिए हमें अर्थव्यवस्था की आवश्यकता और उसकी क्षमता में संतुलन बनाना होगा।"
उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन पैकेज से राजकोषीय घाटा बढ़ेगा। "लंबे समय तक इस प्रकार के राजकोषीय घाटे को जारी नहीं रखा जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications