हिमाचल में खुलेगा दूसरा 'सेब जूस संकेंद्रण संयंत्र'
ब्रागटा ने शिमला में बुधवार को आईएएनएस को बताया, "हमने शिमला जिले में दूसरा सेब जूस संकेंद्रण संयंत्र खोलने का फैसला किया है। यह सोलन जिले में स्थित परवानू संयंत्र के अलावा होगा।"
बागवानी मंत्री ने बताया कि इस संयंत्र को 23 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
शिमला में मंगलवार को बागवानी विपणन एवं प्रसंस्करण कोर (एचपीएमसी) ने दूसरा सेब जूस संकेंद्रण संयंत्र को खोलने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि पारले एग्रो, गोदरेज इंडस्ट्रीज, नेस्ले और मोहन मेकिंस जैसी अग्रणी कंपनिया नियमित स्रोत के रूप में एचपीएमसी से जुड़ी हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications