महिला चिकित्सक पर हमला करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
श्रीनगर, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बदगाम जिले में बुधवार को एक महिला चिकित्सक पर हमला करने के आरोप में एक पुलिस उप-निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जिले की एक महिला चिकित्सक पर हमला करने के आरोप में उप-निरीक्षक मुस्तफा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"
महिला चिकित्सक बदगाम के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में तैनात हैं। महिला चिकित्सक का आरोप है कि जब वह स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी कर रही थीं, तभी उपनिरीक्षक ने उन पर हमला किया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications