पिनारयी विजयन को एसएनसी लवलीन घूस मामले में जमानत
माकपा के राज्य सचिव एम.के.दामोदरन ने जमानत की याचिका दायर की और सीबीआई के विशेष न्यायाधीश के.पी.ज्योतिंद्रनाथ ने जमानत को मंजूरी दी।
दामोदरन ने संवाददाताओं को बताया कि जमानत मंजूर हो गई है और दो जमानतों के साथ 200,000 रुपये का बांड जमा करने को कहा गया है।
दामोदरन ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी से भी पूछताछ के लिए एक याचिका दायर की है। इस पर एक जनवरी को सुनवाई होगी।
सीबीआई के वकील ने कहा कि विजयन को किसी को दूसरे व्यक्ति की जांच करने के लिए कहने का कोई अधिकार नहीं है और याचिका को खारिज कर दिया जाना चाहिए।
विजयन पर राज्य के ऊर्जा मंत्री पद पर रहने के दौरान वर्ष 1997 में तीन बिजलीघरों की मरम्मत का कार्य कनाडा की कंपनी को गलत तरीके से देने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications