शिबू सोरेन झारखण्ड के मुख्यमंत्री बने (लीड-1)
झामुमो प्रमुख तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रघुबर दास और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के प्रमुख सुदेश महतो ने भी शपथ ली। झारखण्ड के राज्यपाल के.शंकरनारायणन ने शपथ दिलाई।
रांची के मोराबदी मैदान पर हुए शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो, भाजपा और आजसू के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। मेहमानों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल थे।
सोरेन के विश्वास मत हासिल करने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद है। राज्यपाल ने सोरेन को आठ जनवरी तक सदन में विश्वासमत हासिल करने को कहा है।
सोरेन ने 26 दिसम्बर को भाजपा, आजसू और जनता दल-यूनाइटेड के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इन दलों के संयुक्त विधायकों की संख्या 43 है। दो निर्दलीय विधायकों ने सोरेन को समर्थन देने की घोषणा की है। इनको लेकर 81 सदस्यीय विधानसभा में सरकार को 45 सदस्यों का समर्थन हासिल है।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि झामुमो प्रमुख पहले अपराह्न दो बजे शपथ लेने वाले थे लेकिन ज्योतिषियों के परामर्श पर शपथग्रहण समारोह का समय बदलकर सुबह 10.30 बजे कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications