मां ने की बेटे की हत्या
टोलीगंज के पश्चिमी पुचियरी इलाके में 35 वर्षीय अंजना मैती अपने 14 साल के बेटे सोमनाथ के साथ रहती थी। जबकि उसका पति रंजीत एक अन्य महिला के साथ अलग रहता है।
एक पड़ोसी बापी मजूमदार ने बताया कि अंजना पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर बीमार चल रही थी।
मजूमदार ने बताया कि वह उसके पड़ोस में ही पिछले दो साल से रह रही थी। उसका पति कुरियर कंपनी में काम करता है जो एक अन्य महिला के साथ अलग रहता है। अंजना सोमवार को खुद से कह रही थी कि वह अपने बेटे को मार देगी।
दक्षिणी 24 परगना के जिलाधिकारी एल.एन. मीना ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications