राजद का 'बिहार बंद' 28 जनवरी को
राजद की मंगलवार को पटना में हुई सांसद, विधायक तथा कार्यकर्ताओं की बैठक में इन मुद्दों को लेकर आंदोलनात्मक रूख अपनाने का निर्णय लिया गया।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार बंद के बाद राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया जाएगा, जिसके लिए अन्य राजनीतिक दलों से भी शामिल होने की अपील की जाएगी।
उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में पिछले चार वषरें से लोगों के भूख से मरने का सिलसिला जारी है तथा राज्य में महंगाई से सभी लोग त्रस्त हैं।
पूर्व रेल मंत्री ने केन्द्र की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई के लिए कांग्रेस की गलत नीतियां भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई पर रोक लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
उन्होंने कहा कि बंद से भी इन समस्याओं से निजात नहीं मिलती है तो राजद जेल भरो अभियान प्रारंभ करेगा जिसके तहत राजद कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications