अगवा चीनी जहाज मुक्त
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जियांग यू ने बताया कि मालवाहक जहाज अब चीनी नौसेना के कब्जे में है।
हांगकांग से प्रकाशित एक समाचार पत्र ने खबर दी है कि जहाज को मुक्त कराने के एवज में 40 लाख डॉलर दिया गया। हसन नाम के एक लुटेरे ने कहा, "एक हेलीकॉप्टर के जरिए जहाज पर फिरौती की रकम गिराई गई। हमें 40 लाख डॉलर मिले हैं।"
गौरतलब है कि इस जहाज को गत 19 अक्टूबर को अगवा किया गया था। इस पर 76,000 टन कोयला लदा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications