कांग्रेस 125 साल की तो 70 के हुए एंटनी
पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जब एंटनी को बधाई तो सभी चौंक गए क्योंकि लोगों के जेहन में उनके जन्मदिन की बात नहीं थी। उन्होंने कहा, "मैं इस मौके पर एंटनी को बधाई देना चाहती हूं जो 70 साल के हो गए हैं।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी एंटनी को शुभकामनाएं दीं।
एंटनी कार्यालय से जब इस मौके पर किसी आयोजन के बारे में पूछा गया तो कहा गया, "कोई समारोह आयोजित नहीं किया गया है।"
गौरतलब है कि एंटनी का जन्म 28 अगस्त, 1940 को हुआ था। वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications