सोनिया ने मनमोहन के नेतृत्व की तारीफ की

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस के 125वें स्थापना दिवस पर समारोहों का शुभारंभ करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश का सफल नेतृत्व करने के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा की।

कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "मनमोहन सिंह जी ने एक उभरती शक्ति के रूप में अपने अनुभव और योग्यता के साथ देश का सफल नेतृत्व किया है और दुनिया में सम्मान हासिल किया है।" कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और उनके पति राजीव गांधी की मौत के बाद पार्टी ने बहुत कठिनाइयों का सामना किया।

उन्होंने कहा, "यहां तक कि पार्टी के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए। परंतु हम अपने मूल सिद्धांतों के साथ आगे बढ़े और वर्ष 2004 और 2009 में जनादेश हासिल किया।"

सफलता का श्रेय जमीनी कार्यकर्ताओं को

सोनिया ने इस सफलता का श्रेय कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा, "निश्चय ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस सफलता में भारी योगदान दिया।" सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए है और देश के लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से गरीबों और देश के लोगों के लिए काम करने को कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों की भावनाओं को समझने,उन तक पार्टी और सरकार की नीतियों को पहुंचाने को कहा। सोनिया ने कहा कि ऐसा केवल चुनाव के नजरिए से नहीं वरन उनकी सेवा की सच्ची भावना से करना चाहिए।

सोनिया गांधी ने कहा, "हमारे नेताओं की विरासत बहुत समृद्ध है और उन्होंने पार्टी की मजबूत नींव रखी है। अब हमें इस नींव पर पार्टी का नया भविष्य बनाना है।" प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी रैली को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय की नींव रखी गई। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+