तेलंगाना: सड़कों पर उतरेंगे 5 लाख छात्र

छात्र संगठन ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार ने 2 जनवरी तक अलग तेलंगाना राज्य की औपचारिक घोषणा नहीं की तो 3 जनवरी को पांच लाख छात्र हैदराबाद की सड़कों पर उतरेंगे। इस आंदोलन को तेलंगाना विद्यार्थी महा गर्जना नाम दिया गया है।
हैदराबाद में आएगी छात्रों की बाढ़
संगठन ने कहा है कि 3 जनवरी को तेलंगाना के सभी जिलों से आने वाली छात्रों की बाढ़ हैदराबाद की सड़कों तक इस तरह पहुंचेगी, कि राज्य और केंद्र सरकार कांप उठेंगी।
छात्रों की इस चेतावनी को लेकर गृह मंत्रालय खासी चिंता में आ गया है। समस्या यह है कि यदि इतनी भारी संख्या में छात्रों ने उग्र रूप ले लिया तो व्यापक स्तर पर हिंसा हो सकती है। उसे रोकना कठिन हो जाएगा। इसे देखते हुए गृह मंत्रालय ने अर्द्धसैनिक बलों को 2 जनवरी तक हैदराबाद पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications