स्वाइन फ्लू: देश में मृतकों की संख्या 852 हुई

Swine Flu
नई दिल्ली। स्वाइन फ्लू से शनिवार को चंडीगढ़ में छह, दिल्ली में दो और जम्मू एवं कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही देश भर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 852 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए बयान में कहा गया कि शनिवार को देश भर में स्वाइन फ्लू के 225 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में इस महामारी से प्रभावित हुए कुल लोगों की संख्या 24,932 हो गई।

चंडीगढ़ में 48 मरे

चण्डीगढ़ के स्नाकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में छह लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इसके साथ ही यहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 48 तक पहुंच गई।

चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू से संबंध रखने नोडल अधिकारी एच.सी. गेरा ने आईएनएस को बताया,"शनिवार को चार पुरूष और दो महिलाओं की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। मरने वालों में तीन पंजाब और एक-एक चण्डीगढ़, हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा के हैं।" चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू के अब तक 725 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं जिनमें से 300 की पुष्टि हुई है।

दिल्‍ली में दो और मौतें

दिल्ली में शनिवार को स्वाइन फ्लू से दो और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राजधानी में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 66 तक पहुंच गई। स्वाइन फ्लू की सहायक नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "शनिवार को स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामला अपोलो अस्पताल में सामने आया जबकि दूसरा मामला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सामने आया।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली में शनिवार को स्वाइन फ्लू के कम से कम 88 नए मामले सामने आए। प्रकाश ने कहा, "शनिवार को सामने आए 88 नए मामलों में 42 बच्चे शामिल हैं। वहीं राजधानी में स्वाइन फ्लू से प्रभावित लोगों की संख्या 9,071 तक पहुंच गई।"

जम्‍मू-कश्‍मीर में भी एक मौत

इस बीच, जम्मू एवं कश्मीर में भी स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध रोगी की भी शनिवार को मौत हो गई। सरकारी मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के मुताबिक राजेश दुबे नामक इस संदिग्ध रोगी को हस्पताल में दाखिल करने के बाद उसके रक्त केनमूने को स्वाइन फ्लू की जांच के लिए भेजा गया था।

गौरतलब है कि यदि मृतक व्यक्ति के नमूने में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो जाती है तो जम्मू एवं कश्मीर में स्वाइन फ्लू से होने वाली यह दूसरी मौत होगी। इस माह के शुरू में ही श्रीनगर में एक लड़की की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+