शिबू सोरेन झारखंड के नए सीएम, 3 को लेंगे शपथ

ज्ञात हो कि शिबू सोरेन ने शनिवार को राज्यपाल को 42 विधायकों की सूची सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। इस सूची में झामुमो व भाजपा के 18-18, आजसू के 5 तथा झारखंड जनाधिकार मंच का एक सदस्य शामिल हैं। खास बात यह है कि सूची में भाजपा के सहयोगी दल जदयू के विधायकों को शामिल नहीं किया गया है।
इस चुनाव का सबसे खास पहलू यह रहा कि जो भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले सोरेन को दागी प्रत्याशी करार दे रही थी, वही आज उनके साथ है। इस बारे में भाजपा के नेताओं से जब पूछा गया तो जवाब मिला कि सोरेन अब दागी नेता नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications