नाइजीरियाई आतंकी के खिलाफ चार्जशीट दायर

US Aircraft
वाशिंगटन। अमेरिका के डेट्रॉयट हवाई अड्डे पर शुक्रवार को नार्थवेस्ट एयरलाइंस के एक विमान के उतरते समय उसमें विस्फोट का प्रयास करने वाले संदिग्ध नाइजीरियाई आतंकवादी पर अमेरिका के संघीय अधिकारियों ने शनिवार को आपराधिक आरोप लगाए हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब (23 वर्ष) ने पीईटीएन के उपयोग से विमान में विस्फोट करने का प्रयास किया। इसे पेंटाइरिथट्रॉल के रूप में भी जाना जाता है,जो बहुत खतरनाक विस्फोटक है।

'शू बॉम्‍बर' जैसा था हमलावर

मीडिया खबरों में कहा गया है कि यह पदार्थ वर्ष 2001 में तथाकतिथ 'शू बाम्बर' रिचर्ड रीड द्वारा उपयोग किए गए पदार्थ के समान है। एफबीआई के अधिकारियों ने अब्दुल मुतल्लब की सीट के पास से एक सीरिंज में कुछ रसायन बरामद किया है। माना जा रहा है कि यह विस्फोटक का बचा हुआ हिस्सा है।

अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा कि क्रिसमस के दिन इस कथित हमले ने दिखा दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हर समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि विमान को उड़ाने का प्रयास सफल हो जाता तो इस घटना में सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत होती।

विमान में 278 यात्री सवार थे

अलकायदा से संबंध होने का दावा कर रहा नाइजीरियाई विस्फोट करने के प्रयास के दौरान वह जख्मी भी हुआ है। व्हाइट हाउस ने इसे आतंकवादी हमले का प्रयास करार दिया है। नार्थवेस्ट एयरलाइंस के जिस विमान को उड़ाने का प्रयास किया गया, उसमें 278 यात्री सवार थे। विमान को सुरक्षित डेट्रॉयट में उतार लिया गया। नार्थवेस्ट एयरलाइंस का संचालन करने वाली डेल्टा एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि नाइजीरियाई व्यक्ति ने विमान में आगजनी की कोशिश की। उसे तत्काल काबू में कर लिया गया।

परिवहन सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि विस्फोट करने के प्रयास में जल गए संदिग्ध आतंकवादी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) घटना की जांच में जुट गया है। हवाई में क्रिसमस की छुट्टियां मना रहे राष्ट्रपति बराक ओबामा को घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद उन्होंने गृह सुरक्षा एवं आतंकवाद निरोधक सलाहकार जॉन ब्रेनान और एनएसएस के चीफ ऑफ स्टाफ डेनिस मैक्डॉनफ के साथ हवाईअड्डों की सुरक्षा की समीक्षा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+