बीएसएफ ने बॉर्डर पर घुसपैठ नाकाम की

हाल के कुछ वर्षो में पहली बीएसएफ के जवानों और घुसपैठियों के बीच ऐसी गोलीबारी हुई है। बीएसएफ के मुताबिक नव स्थापित एक चौकी पर हारामी नाला में एक नाव से भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके घुसपैठियों ने गोलीबारी की।
खुफिया सूत्रों से मिली थी जानकारी
बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक उन्हें इस बात की खुफिया जानकारी मिली थी कि घुसपैठिए हारामी नाला की ओर से देश की सीमा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। इसके मद्देनजर किसी भी प्रयास को असफल करने के लिए बीएसएफ ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी।
दोनों ओर से हुई गोलीबारी करीब तीन घंटे तक चली। इस गोलीबारी में बीएसएफ का कोई जवान घायल नहीं हुआ। घुसपैठ रोकने के लिए इस क्षेत्र में एहतियात बढ़ा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications