कालका-शिमला रेल लाइन पर विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू
स्टेशन अधीक्षक जे.एस.राजपूत ने आईएएनएस को बताया, " नए साल के अवसर पर शिमला पहुंचने वाले पर्यटकों की भीड़ को संभालने के लिए चार विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया है। नियमित रूप से चलने वाली रेलगाड़ियों के अलावा इन विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया है।"
उन्होंने कहा कि विशेष रेलगाड़िया शिमला और कालका के बीच 31 दिसंबर तक चलेंगी।
उल्लेखनीय है कि शदी पुराने कालका-शिमला रेल खण्ड को सयुंक्त राष्ट्र शैक्षिक विज्ञान एवं सांस्कृतिक संगठन ने विश्व विरासत के रूप में इसका चयन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications