संक्षिप्त दौरे पर प्रधानमंत्री उड़ीसा पहुंचे

कड़ी सुरक्षा के बीच यहां के बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर राज्यपाल एम. सी. भंडारे, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, विधानसभा में विपक्ष के नेता भुपिंदर सिंह और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की अगुवाई की।
अर्थशास्त्रियों का सम्मेलन
अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राजधानी भुवनेश्वर के कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) विश्वविद्यालय में इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के 92वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश भर से करीब तीन हजार प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री कोरधा जिले के जतनी के पास प्रस्तावित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं शोध संस्थान के परिसर की आधारशीला रखेंगे। राज्य सरकार ने परिसर के लिए 300 एकड़ जमीन का आवंटन पहले ही कर दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री वर्ष 2006 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान राज्य के दौरे पर आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications