रूस के शापिंग मॉल में बम की अफवाह से अफरा-तफरी
मास्को, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मास्को के समीप एक विशाल शॉपिंग मॉल में बम की अफवाह के कारण शनिवार को अफरा-तफरी मच गई। सड़कों पर जाम लग गया और छुट्टियां मना रहे लोगों में दहशत फैल गई।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार किसी गुमनाम शख्स ने शनिवार रात पुलिस को फोन करके चेतावनी दी कि मास्को के रिंगरोड के समीप बेलाया डाचा शॉपिंग मॉल में बम है।
क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि खबर मिलते ही तत्काल शॉपिंग मॉल से सभी ग्राहकों को बाहर निकाला गया और बम निरोधक दस्ते ने बम की तलाश शुरू कर दी लेकिन वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
लोगों को आनन-फानन में शॉपिंग मॉल से बाहर निकालने से आसपास की सड़कों पर यातायात जाम हो गया। पुलिस फोन करने वाले की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications