एयर इंडिया के विमान में छिपकर सवार होने वाले कर्मचारी से पूछताछ
जयपुर के पुलिस अधीक्षक बीजू जार्ज जोसेफ ने संवाददाताओं से कहा, "कर्मचारी से हवाई अड्डे की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पूछताछ कर रही है। हम पता लगा रहे हैं कि सुरक्षा में चूक कैसे हो गई।"
नई दिल्ली में एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की पहचान हबीब हुसैन के रूप में हुई है। जयपुर में विमान उतरने के बाद हुसैन ने पुलिस को बताया कि मदीना हवाई अड्डे पर तैनात कर्मचारियों ने उसे सताया था इसलिए वह भारत आने के लिए विमान में छिप गया था।
हबीब उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications